inshorts

बेटा बेकसूर है, बांग्लादेश सरकार से मदद मांगूंगा: सैफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता

ऐक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शरीफुल के पिता ने 'एएनआई' से बातचीत में कहा है कि उनका बेटा बेकसूर है। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह उस हमलावर जैसा दिखता है। 3-4 दिन बाद मैं बांग्लादेश विदेश मंत्रालय में जाऊंगा और उनसे मेरे बेटे को छुड़ाने की गुहार लगाऊंगा।"