बेटे सूरज से मिलने से पहले जिया खान ने 4-5 बार खुदकुशी की कोशिश की थी: ज़रीना वहाब

ऐक्ट्रेस ज़रीना वहाब ने कहा है कि दिवंगत अभिनेत्री जिया खान उनके बेटे सूरज पंचोली से मिलने से पहले 4-5 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थीं। उन्होंने कहा, "नसीब ऐसा था...जब मेरे बेटे का समय आया तो वो हुआ।" जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में सूरज गिरफ्तार हुए थे और 2023 में बरी किए गए थे।