हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने उपाध्यक्ष रजनीश किमटा और मोहिंदर चौहान को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। पार्टी की बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और आधिकारिक गतिविधियों में दोनों की लंबे समय से अनुपस्थिति को कार्रवाई की वजह बताया गया। अनुशासन समिति की सिफारिश और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मंज़ूरी के बाद यह निर्णय लिया गया।