7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने दी उम्रकैद की सज़ा, जज ने परिजन से मांगी माफी
बाड़मेर (राजस्थान) में पॉक्सो कोर्ट ने 7-वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। फैसला सुनाते समय जज अजिताभ आचार्य भावुक हो गए और पीड़िता की मां से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बच्ची को हुए दर्द को मिटाया नहीं जा सकता। कोर्ट ने पीड़िता को ₹7 लाख मुआवज़ा देने का आदेश भी दिया।