पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। उन्होंने शनिवार को X पर लिखा, "विभाग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटने को अपराध बताया है...यह अपराध है तो मैं पीड़ितों...की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "मदद न करता तो क्या गृह राज्य मंत्री, स्थानीय सांसद...की तरह मूकदर्शक बना रहता?"