बाथरूम में फिसलकर गिरे अभिनेता पीयूष मिश्रा, हाथ हुआ फ्रैक्चर
अभिनेता पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर गिरने से घायल हो गए हैं। फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में यह जानकारी दी। दरअसल, इवेंट में पीयूष नहीं पहुंचे थे जिसको लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने इसका खुलासा किया। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है।