inshorts

बिना वैलिड इंश्योरेंस के टोल प्लाज़ा से गुज़रे तो तुरंत आ जाएगा SMS, लगेगा मोटा ज़ुर्माना

NHAI ने बिना वैलिड इंश्योरेंस वाली गाड़ियों की पहचान के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत टोल प्लाज़ा से गुज़रने वाले ऐसे वाहनों के मालिकों को एसएमएस अलर्ट मिलेगा जिसमें वाहन इंश्योरेंस वैलिडिटी की जानकारी/ज़ुर्माने की चेतावनी दी जाएगी। फिलहाल, इसे मुंडका (दिल्ली) टोल प्लाज़ा पर शुरू किया गया है इसके बाद देशभर में लागू किया जाएगा।