बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 15 फीट से कूद गई थी: 'अंजाम' को लेकर माधुरी दीक्षित

ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 1994 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अंजाम' को लेकर बताया है, "मुझे कम-से-कम 15 फीट की ऊंचाई से कूदना था और मैं बस कूद गई। वहां कोई रस्सी नहीं थी, कोई पट्टा नहीं था, कुछ नहीं था।" उन्होंने कहा, "पहले ऐक्टर्स के पास कोई वैनिटी वैन नहीं होती थी। हम एक छाता लेकर धूप में बैठते थे।"