फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपनी शादी में अपनी दिवंगत मां मोना कपूर का दुपट्टा पहना। उन्होंने लिखा, "एक चीज़ थी, जिसे मैं हर हाल में अपने साथ रखना चाहती थी...मेरी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू और ज़रदोज़ी वाला दुपट्टा।" उन्होंने लिखा, "मेरे नए परिवार की शुरुआत पर उस दुपट्टे में लिपटना सही लगा।"