बोनी कपूर ने कहा था बांद्रा से जुहू तक तुम्हारे लिए कोई भी फ्लैट खरीद दूंगा: अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा है, "एक बार बोनी कपूर ने मुझसे कहा था कि तुम फिल्में क्यों नहीं बनाते? बांद्रा से जुहू तक किसी भी बिल्डिंग की ओर इशारा करो, तुम्हें फ्लैट खरीद दूंगा।" उन्होंने कहा, "मैंने सोचा अगर वह मेरी फिल्म रिलीज़ होने से पहले फ्लैट दे रहे तो शायद रिलीज़ के बाद मुझे एक बंगला मिल जाए।"