अभिनेता विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पूरी तरह से नग्न अवस्था में पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "कलरिपयट्टू के अभ्यास के तहत मैं साल में एक बार 'सहज योग' की प्रैक्टिस करता हूं। सहज का मतलब है नेचर और इनर अवेयरनेस से गहरा कनेक्शन...इससे बैलेंस और कॉर्डिनेशन बेहतर होता है।"