फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "इस फिल्म में कोई कहानी नहीं है लेकिन फिर भी यह मुझे बेहद पसंद है।" उन्होंने कहा, "फिल्म के आखिर में संघर्ष दिखाया गया है लेकिन फिल्म ने पूरे समय दर्शक को बांधे रखा जो अपने आप में अविश्वसनीय है।"