आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बिना विधानसभा चुनाव लड़े बिहार का मंत्री बनाए जाने के बाद उठे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "मेरे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाया है...ज़रा समझिए मेरी विवशता को...पार्टी का अस्तित्व-भविष्य बचाने के लिए...यह कदम अपरिहार्य था।" बिहार की कैबिनेट में दीपक को पंचायती राज विभाग मिला है।