बिना सबूत छोड़े बैंक से लूटा था ₹20 करोड़ का सोना व ₹1 करोड़ कैश, एक इत्तेफाक ने पहुंचाया थाने
कर्नाटक में एक एसबीआई शाखा से करीब ₹1 करोड़ कैश व ₹20 करोड़ का 20-किलोग्राम सोना लूटने वाले बदमाश इत्तेफाक से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बकौल रिपोर्ट्स, सोलापुर (महाराष्ट्र) में एक वैन का ऐक्सिडेंट होने पर चालक पिस्तौल दिखाकर भाग निकला जिसके बाद वैन से कुछ सोना-कैश मिला। पुलिस ने इसपर छानबीन-छापेमारी कर बैंक लूटने वाले 5 संदिग्ध पकड़े।