inshorts

बिना हिजाब गाना गाने वालीं ईरानी गायिका परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के 4 सदस्यों को 'अश्लील और अनैतिक' कंटेंट पब्लिश करने को लेकर 74-74 कोड़े मारे गए हैं। एक यूट्यूब वीडियो में बिना हिजाब के गाना गाती दिखीं परस्तू समेत अन्य आरोपियों के लिए जून-2026 में ही सज़ा मुकर्रर हुई थी जिसे अब अमल में लाया गया। वीडियो दिसंबर-2024 में वायरल हुआ था।