ऐक्टर डिनो मोरिया ने ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु से ब्रेकअप को लेकर 'पिंकविला' से बातचीत में कहा है, "ईमानदारी से बताऊं तो बिपाशा से ब्रेकअप का फैसला मैंने ही लिया था।" उन्होंने कहा, "फिल्म 'राज़' की शूटिंग के दौरान मैंने यह फैसला लिया क्योंकि हमारे बीच कुछ समस्याएं थीं और बिपाशा इस ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं।"