एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 54.02 गुना भरकर बंद हुआ था। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, यह शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल ₹391 (34.30%) के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। गौरतलब है कि यह आईपीओ ₹4.4 लाख करोड़ की बोलियां पाने वाला देश का पहला आईपीओ बन गया है।