inshorts

बाबिल खान के लिए आज भी मुश्किल है ऑडिशन देना, बोले- 'मुझे डर लगता है'

अभिनेता बाबिल खान ने बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में छह साल बिताने के बावजूद उन्हें आज भी ऑडिशन देने में घबराहट होती है। रचित सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और अब उन्हें अभिनय में मजा आने लगा है, लेकिन ऑडिशन का डर अब भी बना हुआ है।