बाबिल पर चिढ़ गईं ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी, इवेंट में कहा- मन करता है इस लड़के को थप्पड़ मार दूं
अभिनेता बाबिल खान से एक इवेंट में चिढ़तीं ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी का वीडियो वायरल हुआ है। बाबिल कह रहे थे, "उसने फोन नहीं उठाया मेरा" जिसपर हुमा बोलीं, "बाद में बात करेंगे।" बाबिल फिर बोले, 'वो गुस्सा है मुझसे?' इसपर हुमा कहती हैं, "पता नहीं।" इसके बाद वह किसी से कहती हैं, "मन करता है...कि इस लड़के को थप्पड़ मारूं।"