inshorts

बॉम्बे HC ने कैलाश खेर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला किया खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गायक कैलाश खेर के खिलाफ भगवान शिव पर आधारित गाने 'बबम बम' को लेकर दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया है। बकौल कोर्ट, गाने के बोल में भगवान शिव की स्तुति और उनके शक्तिशाली चरित्र के गुणों के अलावा और कुछ नहीं है और इसमें किसी के धार्मिक भावों को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।