inshorts

बॉम्बे हाईकोर्ट ने NCB को रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट लौटाने का दिया निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट लौटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने माना कि रिया ने कभी भी जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया और ट्रायल में सहयोग किया है। रिया ने कोर्ट में दलील दी थी कि पासपोर्ट ज़ब्त होने के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय काम के मौके गंवाने पड़े।