बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2008 के मालेगांव विस्फोट पर आधारित फिल्म 'मैच फिक्सिंग: द नेशन एट स्टेक' के रिलीज़ पर रोक लगाने से गुरुवार को इनकार कर दिया। दरअसल, याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि फिल्म में 'भगवा आतंकवाद' की बात कही गई है। गौरतलब है कि इस फिल्म को रिलीज़ करने की तिथि 15 नवंबर निर्धारित है।