अभिनेता नागा चैतन्य ने ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से तलाक होने के पीछे की वजह उनकी दूसरी पत्नी व अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला होने के सवालों पर कहा है, "शोभिता मेरे अतीत से बिल्कुल जुड़ी हुई नहीं हैं और न ही उनका कोई लेना देना है।" नागा ने कहा, "मुझे तो बहुत बुरा लगता है जब लोग बेवजह उन्हें घसीटते हैं।"