बुरे वक्त में काम मांगने के लिए लोगों के दरवाज़े खटखटाए हैंः बॉबी देओल

ऐक्टर बॉबी देओल ने कहा है कि काम मांगने में कोई शर्म नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा, "बुरे वक्त में मैंने लोगों के दरवाज़े खटखटाए हैं और बोला है कि मैं बॉबी देओल हूं मुझे काम दे दीजिए।" उन्होंने कहा, "ऐसा करने से उन्हें याद रहता कि मैं उनसे मिलने गया था और कभी-कभी इससे काम मिल भी जाता है।"