बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के साथ मीटिंग में बीजेपी ने बूथ पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की जांच का मुद्दा उठाया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से विशेष अनुरोध किया है कि मतदान केंद्रों पर बुर्का पहने महिलाओं या पर्दा करने वाली महिलाओं के चेहरे का मिलान उनके मतदाता पहचान पत्र से सख्ती से किया जाए।