ब्राज़ील में 500 मकड़ियों से भरा दिखा आसमान, एक्सपर्ट ने बताया कारण

ब्राज़ील के साओ थोम दास लेट्रास शहर में करीब 500 मकड़ियों से भरे आसमान का वीडियो वायरल हुआ है। बायोलॉजिस्ट केरॉन पासोस के मुताबिक, यह मकड़ियों का मकड़ों के संपर्क में आने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मेटिंग के बाद मकड़ियां खुद को जाले से मुक्त करती हैं जिससे ऐसा लगता है कि मकड़ियां आसमान से बरस रही हैं।