ब्रिटेन में मौजूद 'एबेनेज़र प्लेस' दुनिया की सबसे छोटी गली है जिसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। गौरतलब है कि 'एबेनेज़र प्लेस' की कुल लंबाई केवल 2.06 मीटर है। इस गली का निर्माण 1883 में हुआ था और इसे आधिकारिक तौर पर 1887 में गली का दर्जा दिया गया था।