inshorts

ब्रिटिश-पाकिस्तानी ऐक्टर अली खान ने संस्कृत में सुनाई मां सरस्वती की वंदना, हैरान रह गए लोग

ब्रिटिश-पाकिस्तानी ऐक्टर अली खान ने एक इंटरव्यू में अपनी संस्कृत बोलने की क्षमता से शो की होस्ट समेत दर्शकों को हैरान कर दिया। होस्ट के कहने पर जैसे ही उन्होंने मां सरस्वती की वंदना संस्कृत में सुनाई ऑडियंस ने उन्हें ज़ोरदार तालियों से सराहा। अली ने 'लक बाय चांस', 'डॉन 2', और 'द आर्चीज़' जैसी फिल्मों में काम किया है।