फिल्म बॉर्डर 2 के गाने 'घर कब आओगे' में अपने एक्सप्रेशन को लेकर ट्रोल होने के बाद अभिनेता वरुण धवन का फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने बचाव किया है। X पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, "उन सभी देशद्रोहियों को बधाई जो एक परमवीर चक्र विजेता का रोल निभाने वाले ऐक्टर को...गिराने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं।"