बदायूं-बरेली हाईवे पर गुरुवार रात बारात के जाम में करीब1-घंटे फंसी रहने के बाद लिवर मरीज़ किरण की बरेली पहुंचने से पहले मौत हो गई। मैरिज लॉन के बाहर खड़ी गाड़ियों और सड़क पर बारात के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।