दोस्तों ने युवक की फोटो पोस्ट कर मज़ाक में लिखा RIP, कुछ घंटों बाद सच में हो गई हत्या
पंजाब के लुधियाना में 32 वर्षीय हनी बंसल की चार दोस्तों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ घंटे पहले वॉट्सऐप ग्रुप में उसकी तस्वीर के साथ 'RIP' लिखकर मज़ाक किया था। इससे नाराज़ हनी का दोस्तों से विवाद हो गया था और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।
read more at TV9 भारतवर्ष


