बार्बी डॉल जैसी दिखने के लिए अमेरिकी महिला ने लगवाया इंसानी चर्बी वाला इंजेक्शन

अमेरिका की मार्सेला इग्लेशियस नामक 47-वर्षीय महिला ने खुद को बार्बी डॉल जैसा दिखाने के लिए एक शख्स की चर्बी अपने चेहरे व बॉडी में इंजेक्ट करवाई है। इससे पहले महिला ने जवान दिखने के लिए अपने 23-वर्षीय बेटे रोड्रिगो के खून को बॉडी में डलवाया था। बकौल महिला, उन्होंने अपने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर लगभग ₹95 लाख खर्च किए हैं।