आतंकी अफजल गुरु के रिश्तेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हटाया गया कब्जा
जम्मू कश्मीर के बारामूला में सरकारी ज़मीन पर संसद हमले मामले में दोषी मोहम्मद अफजल गुरू के रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से बनाए गए अवैध शेड को मंगलवार को अधिकारियों ने ढहा दिया। अधिकारियों के अनुसार, अफजल के परिवार के सदस्यों ने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर कथित तौर पर इस ढांचे का निर्माण कर उस पर कब्जा किया था।