inshorts

बारिश के कारण 1 घंटे देर से खाना पहुंचाने पर बेंगलुरु में युवकों ने डिलीवरी बॉय को पीटा

बेंगलुरु में बारिश के कारण एक घंटे देरी से खाना पहुंचाने पर 2 युवकों ने डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। युवकों ने ऑनलाइन नॉनवेज खाना ऑर्डर किया था और खाना देरी से पहुंचाने पर उन्होंने डिलीवरी बॉय से गाली-गलौज कर ₹350 बिल देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।