बारिश के कारण रद्द हो गया ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच पहला टी20I मैच
कैनबरा में बारिश के कारण पहला ऑस्ट्रेलिया-भारत टी20I मैच रद्द हो गया है। भारत के 5 ओवर में 43/1 रन बनाने के बाद मैच पहली बार बारिश के चलते रुका था व खेल के दोबारा शुरू होने पर जब भारत का स्कोर 9.4 ओवर में 97/1 पहुंचा तो बारिश दोबारा होने लगी। अब दूसरा टी20I मैच 31 अक्टूबर को होगा।