ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने एक ट्रोल द्वारा भेजे गए मेसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें लिखा है, "आपके सिर के बाल उड़ गए हैं…इलाज करवाओ।" छवि ने कहा, "जिन्हें पता ना हो उन्हें बता दूं कि...मैंने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी है।" उन्होंने कहा, "डियर ट्रोल…भगवान करे तुम्हारा सिर बालों से भरा रहे...तुम कैंसर मुक्त जीवन जियो।"