ब्लिंकिट, ज़ेप्टो व अन्य ने सरकार के निर्देश पर हटाया 10 मिनट में डिलीवरी का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो और अन्य ने 10-मिनट में डिलीवरी का दावा हटा लिया है। डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के दखल के बाद दोनों ने यह फैसला लिया। इससे पहले मांडविया ने ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, स्विगी और ज़ोमैटो के अधिकारियों के साथ बैठक कर डिलीवरी टाइम लिमिट खत्म करने की सलाह दी थी।