ब्लू फ्लैग-ग्रीन फ्लैग एक मूर्खतापूर्ण अवधारणा है: RHTDM की आलोचना पर माधवन

अभिनेता आर माधवन ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' अपने किरदार द्वारा स्टॉकिंग किए जाने वाले सीन की आलोचना होने पर बचाव करते हुए कहा है कि वह इससे पूरी तरह असहमत हैं। माधवन ने कहा, "ग्रीन फ्लैग, ब्लू फ्लैग जैसी अवधारणाएं बेवकूफ लोगों द्वारा कही गई...बेवकूफी भरी बातें हैं।" माधवन ने फिल्म में 'मैडी' का किरदार निभाया था।