अभिनेत्री अविका गौर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग टीवी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में शादी कर ली है। अविका ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "बालिका से वधू तक।" अविका ने टीवी शो 'बालिका वधू' से लीड रोल निभाकर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी और जून में मिलिंद से सगाई की थी।