12 क्रेन, 250 से ज्यादा कर्मचारी व मजदूर, 308 पहियों वाले ट्रेलर से ऐसे उतारा जाएगा रिएक्टर
बेल्जियम से लाया गया 110 फुट लंबा साइक्लाइजेशन रिएक्टर 160 दिन और तीन राज्यों की यात्रा के बाद लखीमपुर खीरी पहुंच गया है। 308 पहियों वाले ट्रेलर से इसे उतारने के लिए 12 क्रेनें, 60 कर्मचारी और 150 मजदूर की मदद ली जाएगी। 23-24 अक्टूबर को यह कुंभी चीनी मिल पहुंचेगा, जहां देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट बनेगा।