यूपी के बुलंदशहर में हैवानियत, 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या
यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शुक्रवार को लापता हुई 8 साल की बच्ची का शव शनिवार को जंगल में मिला। शुरुआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। संदिग्ध किराएदार अपनी पत्नी के साथ फरार है। वह बच्ची के पिता के साथ काम करता था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।