नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत-यात्रा के दौरान काला चश्मा पहने रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी नहीं उतारा। दरअसल, नेपाली संसद में उनके चश्मे पर विवाद के बाद उनके कार्यालय ने मेडिकल-रिपोर्ट दी थी जिसमें तेज़ रोशनी में असुविधा व सूखी आंख की समस्या बताई गई थी और उन्हें चश्मा पहने रखने की अनुमति मिली।