FRRO के नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद इमरान खान को मिला दूसरा नोटिस
ऐक्टर इमरान खान को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने दूसरा नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नोटिस ऐक्टर के पिटिशन के जवाब में भेजा गया है। गौरतलब है, इमरान ने FRRO के नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। FRRO ने पूछा है कि उनका 'ओवरसीज़ सिटीजऩ ऑफ इंडिया' (OCI) दर्जा क्यों न रद्द किया जाए।