inshorts

बॉलीवुड में अधिक अश्लीलता है, भोजपुरी फिल्म में आज तक किसी ने बिकिनी नहीं पहनी: निरहुआ

भोजपुरी ऐक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि हिंदी सिनेमा में भोजपुरी फिल्मों से ज़्यादा अश्लीलता है। निरहुआ ने कहा, "भोजपुरी फिल्म में आज तक किसी ने बिकिनी नहीं पहनी है। भोजपुरी फिल्में नहीं, एलबम में अश्लीलता होती है...हमने उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार से एलबम के लिए सेंसर बोर्ड बनाने की मांग की है।"