बॉलीवुड में कोई होनहार व स्टार नहीं, बॉक्स ऑफिस अब सिर्फ दिखावा है: विवेक अग्निहोत्री

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि बॉलीवुड बिखर रहा है और यहां कोई होनहार या नया उभरता सितारा नहीं है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, "नई फिल्में नहीं बन रहीं इसलिए पुरानी फिल्मों को रिलीज़ करने की होड़ मची है।" उन्होंने कहा, "जो बॉक्स ऑफिस कभी फिल्मों की असली परीक्षा था वह अब सिर्फ दिखावा बन गया है।"