PPP अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, "यह (पाकिस्तान) कितना अजीब देश है।" उन्होंने कहा, "1947 से जो भी प्रधानमंत्री बनता है वह जेल चला जाता है और जो जेल से बाहर आता है, वह प्रधानमंत्री आवास में बैठ जाता है।" उन्होंने शहबाज़ सरकार से पूछा कि इमरान खान को कब तक जेल में रखेंगे और राजनीतिक बदले की परंपरा खत्म करने की मांग की।