रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में अचानक अपनी सेवाएं बंद करने के बाद राइड हेलिंग प्लैटफॉर्म ब्लूस्मार्ट ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को वॉलेट में मौजूद पैसे 90-दिनों में वापस करेगी। जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर अनमोल और पुनीत जग्गी पर फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर सेबी की कार्रवाई के बाद कंपनी की सेवाएं बंद हुई हैं।