inshorts

बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, कहा- इरादा अनादर करने का नहीं

शिवसेना के शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के विवाद पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अनजाने में हुई गलती से शिवसैनिकों या बालासाहेब के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से माफी मांगती हैं। उन्होंने बाल ठाकरे के प्रति अपनी निष्ठा भी जताई।