ऐक्टर सलमान खान ने अपने घर को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर करने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि कुछ फैन्स उनकी बालकनी में चढ़कर वहीं पर सो जाते थे। बकौल सलमान, सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना पड़ा। गौरतलब है, ईद पर वह बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे दिखे थे। सलमान को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।