लखनऊ (यूपी) में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "समझ में आया कि बीजेपी सरकार में इनवेस्टमेंट समिट क्यों कराई जाती रही है, इसके पीछे निवेश नहीं, कमीशनखोरी का लालच काम करता है।" उन्होंने कहा, "इनकी (अभिषेक) संपत्ति पर बुलडोज़र चलेगा या बंटवारे से सब निपट जायेगा।"